2 फ़रवरी 2017 - 19:12
फ़िलिस्तीन में इस्राईल द्वारा अवैध निर्माण जारी रखने की कड़ी आलोचना।

यूरोपीय यूनियन की विदेश नीति प्रभारी मोगेरिनी ने अवैध निर्माण जारी रखने के लिए इस्राईल की कड़ी आलोचना की है।

यूरोपीय यूनियन की विदेश नीति प्रभारी मोगेरिनी ने अवैध निर्माण जारी रखने के लिए इस्राईल की कड़ी आलोचना की है। मोगेरिनी ने पश्चिमी तट पर इस्राईल द्वारा बनाई जा रही ३ हज़ार आवासीय इकाईयों पर कहा कि यह फिलिस्तीन संकट समाधान के लिए एक प्रत्यक्ष चुनौती है। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की घोर आपत्तियों के बाद भी इस्राईल का अवैध निर्माण जारी रखना खेदजनक है।
उन्होंने कहा कि अवैध निर्माण यूरोपीय यूनियन और मिडिल ईस्ट शांति समूह की योजनाओं के विरुद्ध है, शांति स्थापित करने की सबसे उचित राह बातचीत है।
ज्ञात रहे कि ट्रम्प के अमेरिकी राष्ट्रपति बनने के बाद इस्राईल ने ६ हज़ार आवासीय इकाईयां बनाने कि बात कही है।